सिरसा में क्विक-कॉमर्स कंपनी Blinkit और स्थानीय राइडर्स के बीच टकराव बेहद गंभीर हो गया है। कंपनी द्वारा डिलीवरी रेट कार्ड में कटौती किए जाने के विरोध में सिरसा के करीब 150 राइडर्स ने काम पूरी तरह बंद (Strike) कर दिया है।
लेकिन विवाद तब और बढ़ गया जब स्थानीय राइडर्स की मांगें सुनने के बजाय कंपनी ने पड़ोसी जिले हिसार से बाहरी राइडर्स को बुलाकर काम चालू रखने की कोशिश की। स्थानीय युवाओं का आरोप है कि कंपनी उनके पेट पर लात मारकर तानाशाही रवैया अपना रही है।
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल के दामों के बीच राइडर्स की मांग है कि उनका रेट कार्ड तुरंत बढ़ाया जाए।
आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? क्या कंपनी का बाहर से राइडर्स बुलाकर आंदोलन दबाना सही है? अपनी राय कमेंट्स में जरूर दें।
#SirsaNews #BlinkitStrike #SirsaRiders #haryananews #sirsasandesh
Sirsa, Sirsa | Jul 15, 2026