🚨 फतेहाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला!
14 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में मां समेत दो आरोपी गिरफ्तार।
हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में सामने आए इस गंभीर मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नाबालिग छात्रा ने अपनी ही मां और एक युवक पर यौन शोषण करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, मकान निर्माण के लिए लिए गए कर्ज के विवाद में उसे युवक के पास भेजा जाता था। मामले की शिकायत सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और नाबालिग से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग की मां और दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
❓ सबसे बड़ा सवाल: आखिर एक मासूम बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
बेटियों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
🙏 नाबालिग की पहचान गोपनीय रखें और अफवाहों से बचें।
बेधड़क हरियाणा न्यूज़
#फतेहाबाद #भूना #हरियाणा_न्यूज #महिला_आयोग #पॉक्सो_एक्ट #बेटियों_की_सुरक्षा #पुलिस_जांच #BedhadakHaryanaNews
Sirsa, Sirsa | Nov 21, 2026