प्रतापगढ़: दूलापुर गांव में लेखपाल द्वारा हरी महुआ का पेड़ कटवाने के आरोपी की डीएम से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के दूलापुर गांव निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा ने डीएम प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र दे कर बताया है कि उनकी पत्नी गांव की ग्राम प्रधान है। डीएम प्रतापगढ़ को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जमीन पर एक पुराना मोटा विशालकाय महुआ का पेड़ था। जिसको क्षेत्रीय लेखपाल ने आसपास के लोगों को डरा धमका कर कटवाकर ₹60000 में बेच लिया।