खींवसर: टांकला गांव के निकट ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में तीन लोगों की हुई मौत, एक घायल
खींवसर के टांकला के निकट ट्रक व बोलेरो को भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन जनों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतको के शवों को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। वहीं शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।