खींवसर: खींवसर में पंचायत कार्मिक से चाबी छीन पानी सप्लाई से रोका, राजकार्य में बाधा की शिकायत हुई दर्ज
खींवसर कस्बे मे पानी सप्लाईकर्ता और ग्रामीणों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। शनिवार को भी ग्रामीणों द्वारा सप्लाईकर्ता से हाथापाई करने और पानी सप्लाई खोलने की चाबी छीनने का मामला सामने आने के बाद सभी सप्लाईकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाने की पुलिस में शिकायत दी। पानी सप्लाईकर्ता खुमाराम देवासी ने जानकारी दी।