खींवसर: खींवसर थाना इलाके में अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, आरोपी को गिरफ्तार करने की रखी मांग
खींवसर थाने मे एक युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि एक युवक ने उसका चुपके से नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने 15 मई को थाने मे पेश होकर रिपोर्ट दी कि वो कई वर्षों से अपने ननिहाल मे मामा के पास रहती है जहां पर उनके गांव के सवाई हरीजन ने करीब 3 माह पहले घर मे स्नान करते समय छत से नहाते हुए विडियो बना लिए।