खींवसर: खींवसर उपखंड मुख्यालय पर शिक्षक संघ की बैठक का हुआ आयोजन, नई कार्यकारिणी का किया गठन
खींवसर उपखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमे पूर्व कार्यकारिणी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया। इसके लिए पर्यवेक्षक बहादुर खिलेरी व हरजीत काला की देखरेख मे गठन किया गया। कार्यकारिणी अध्यक्ष गणपत राम भाकल, उपाध्यक्ष ललित सिंह, सचिव सुरेंद्र जांगिड़ को मनोनीत किया गया।