खींवसर: खींवसर एसडीएम ने उपखंड के लालावास गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
खींवसर उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत ने निकटवर्ती गांव लालावास मे रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हीट वेव को देखते हुए विशेष संवेदनशीलता बरतें और यह प्रयास करें कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े।