खींवसर: मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को बिना स्वस्थ हुए अस्पताल से छुट्टी दी, पुलिस के कहने पर वापस किया भर्ती
नागौर शहर के जेएलएन अस्पताल मे घायल मरीज को पूरा इलाज किए बिना छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस के कहने पर मरीज को दोबारा भर्ती किया गया। आपको बता दें कि खींवसर उपखंड के पीपलिया गांव के रहने वाले छोलाराम पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए पांचला सिद्धा अस्पताल लाए व जेएलएन रेफर किया।