जैसीनगर: जैसीनगर में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारे लगाए
जैसीनगर शासकीय सांदीपनि विद्यालय के स्कूली छात्रों ने शुक्रवार दोपहर 12:00 स्कूल परिसर से तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं हाथों में तिरंगा झंडा थामें देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा रैली स्कूल परिसर से होते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्कूल परिसर में आकर समापन हुआ।