हरिद्वार: भीमगोड़ा में रेलवे लाईन के किनारे से अवैध चाकू के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने किया एक गिरफ्तार
हरिद्वार की नगर कोतवाली पुलिस ने भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे लाईन के किनारे से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़ा गया आरोपी नकुल भीमगोड़ा का ही रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।