दमोह: धर्म परिवर्तन की धमकी पर धरमपुरा के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 दमोह आज मंगलवार दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में धरमपुरा के रहवासी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पास में ही निवासरत मुकेश उर्फ मनोज पिता स्वर्गीय वीर सिंह अहिरवार के द्वारा धर्मांतरण न किए जाने पर मुस्लिम समाज के लोगों को अपना घर बेचने की धमकी दी है। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।