दमोह: आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर कलेक्टर और एसपी ने शांति समिति की बैठक की
Damoh, Damoh | Mar 10, 2025 दमोह आज सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी होली और रमजान के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मानने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुधीर ने आगामी त्योहारों के चलते प्रबुद्धजनों से सार्थक चर्चा कर शांति पूर्ण त्यौहार मनाने अपील की।