दमोह: गौ हत्या के आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद कसाई मंडी में नपा ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए चस्पा किए नोटिस
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 दमोह आज मंगलवार सुबह 10 बजे से नगर पालिका एवं राजस्व का अमला शहर के कसाई मंडी एवं सीता बावली क्षेत्र पहुंचा। CMO प्रदीप शर्मा के निर्देशन में टीम के द्वारा गौ हत्या सहित अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों के कसाई मंडी स्थित निवास पर पहुंचकर 20 से अधिक घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। आगामी 3 दिवस के अंदर लोगों से घरों के दस्तावेज प्रस्तुत करने की हिदायत दी।