केराकत: चंदवक क्षेत्र की बरौटी गांव में चकमार्ग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया
गांव के लोगों व प्रधान ने चकमार्ग पर राम प्रसाद व सिरजू यादव द्वारा पंद्रह वर्षों से पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत एसडीएम सुनील कुमार से की थी। एसडीएम ने राजस्व टीम से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। उन्होंने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने को निर्देशित किया। निर्देश के अनुपालन में आई राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटवाया।