केराकत: केराकत क्षेत्र के सिहौली में दाह संस्कार के दौरान गोमती नदी में स्नान करते समय डूबा युवक
डेहरी गांव में जिऊता देवी (75) की मौत हो गयी थी। जिनका दाह संस्कार सिहौली घाट पर हो रहा था। दाह संस्कार के बाद गांव का रोहित नदी में स्नान करने लगा। लेकिन वह डूबने लगा, उसे डूबता देख साहिल (19) ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। रोहित तो उसके सहारे बाहर निकल गया, लेकिन नदी की लहरों ने साहिल को अपने आगोश में ले लिया।