घाघरा: घाघरा पुराना पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
Ghaghra, Gumla | Aug 10, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के पुराने पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो पलट जाने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टेंपो घाघरा से लोहरदगा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था। पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।