पाली: कस्बा पाली निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद आरोपी पर लगाए बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप, पाली थाने में दिया शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Aug 21, 2024 कस्बा पाली निवासी शिकायतकर्ता ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कस्बे के किला मोहल्ला निवासी एक आरोपी ने उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। जिसके चलते उसके बेटे को गंभीर चोटे आई हैं। उसने उक्त मामले में पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।