पाली: ग्राम बंट तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने किशोरी को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, भेजा इलाज के लिए
Pali, Lalitpur | Aug 20, 2024 थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने शाम के समय सड़क पार कर रही किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। लोगों द्वारा इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।