पाली: ग्राम पिपरिया जागीर निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद आरोपी पर लगाए उधारी के पैसे मांगने पर मारपीट करने के आरोप
Pali, Lalitpur | Aug 19, 2024 ग्राम पिपरिया जागीर निवासी शिकायतकर्ता ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के एक नामजद व्यक्ति से उसे उधारी के पैसे चाहिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उक्त आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई है। उसने मामले को लेकर पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।