पाली: पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में थाना क्षेत्र के पांच आरोपियो पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 19, 2024 पाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी पांच आरोपियों पर लड़ाई झगड़े के मामले में शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जानकारी के अनुसार दोनों विपक्षों द्वारा एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिये गये थे। जहां जांच के दौरान दोनों पक्ष दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई।