पाली: पाली में कुशवाहा समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान लव कुश की भव्य शोभायात्रा
Pali, Lalitpur | Aug 20, 2024 पाली में कुशवाहा समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान लव कुश की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा बड़े मंदिर से शुरू होकर कस्बे के जिला परिषद इंटर कॉलेज, बस स्टैंड चौराहा, मुख्य बाजार एवं रेंज चौकी होते हुए कस्बे में धूमधाम के साथ भ्रमण पर निकली। जहां लोगों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।