पाली: NH-44 पर कंटेनर द्वारा मासूम को रौंदने के बाद हुई मौत के मामले में, लोगों ने कंटेनर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
Pali, Lalitpur | May 17, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम उमरिया के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही 5 वर्षीय मासूम को रौंद दिया था। जहां इलाज के लिए जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। उक्त मामले में लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले कंटेनर को पकड़ कर नाराहट पुलिस के सुपुर्द किया था। वही मामले को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।