उचकागांव: गोपालगंज: ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहत, अब 25 दिन में बुक होगा एलपीजी सिलेंडर
ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्रामीण इलाकों में एलपीजी रीफिल बुकिंग के अंतर को घटा दिया है. अब ग्रामीण उपभोक्ता भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह पिछला सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे. सरकार के इस फैसले से ग्रामीण उपभोक्त