कैरो: कैरो प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का धरना प्रदर्शन, जन समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम बीडीओ को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा
कैरो प्रखंड मुख्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे प्रखंड भाजपा की ओर से प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित मुद्दों से जुड़ी 12 सूत्री मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।