आबू रोड: *आबूरोड पालिका अध्यक्ष सहित चार को नोटिस, भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच*
पूर्व पार्षद शमशाद अली अब्बासी की शिकायत पर विभागीय जांच के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, तत्कालीन ईओ रामकिशोर, स्टोर कीपर प्रवीण सिंह व लिपिक जसवंत मेघवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शिकायत में कचरा पात्र खरीद, सीसीटीवी कार्य, भवन मानचित्र स्वीकृति, में भ्रष्टाचार का आरोप है।