गुन्नौर: गांव अकबरपुर निवासी ग्रामीण ने रंजिश के चलते गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अशोक पुत्र विद्याराम ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अपने घर पर था। आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही चार लोग घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की । जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया पीड़ित का आरोप है ।