उचकागांव: उचकागाँव देश के 513 चुनिंदा प्रखंडों में शामिल, 'बिपार्ड' गया में प्रखंड प्रमुख ने किया प्रतिनिधित्व
विकास के पथ पर अग्रसर गोपालगंज जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश भर से चयनित कुल 513 प्रखंडों में गोपालगंज जिले से एकमात्र उचकागाँव प्रखंड ने अपनी जगह बनाई है। यह चयन प्रखंड में हुए बेहतर कार्यों, पारदर्शिता और विकासपरक सोच का परिणाम है।