उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपूर्ति विभाग की शुरुआती जांच में उचकागांव प्रखंड के 4311 राशन कार्ड धारी संदिग्ध पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद से प्रखंड प्रशासन और कार्ड धारकों के बीच हड़कंप मच गया है।