उचकागांव: ज्ञानलोक स्कूल के हॉस्टल से लापता बालक सकुशल लौटा, परिजनों में खुशी की लहर
ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र एवं श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहा स्थित ज्ञानलोक स्कूल के हॉस्टल से लापता 12 वर्षीय छात्र करन कुमार बुधवार की देर रात सकुशल अपने घर वापस लौट आया है। बालक के सुरक्षित घर पहुँचने की खबर के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।