उचकागांव: ऊंचकागांव प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा, भक्ति गीतों से गूंजे गांव
विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व 'बसंत पंचमी' शुक्रवार को ऊंचकागांव प्रखंड के सभी गांवों में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के सांखे, जमुनहां, त्रिलोकपुर, हरपुर, और बलेसरा सहित विभिन्न पंचायतों में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा।