उचकागांव: ऊंचकागाव प्रखंड में नम आंखों से मां शारदे को दी विदाई, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को ऊंचकागाव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। पूरे प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां शारदे को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं और "अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।