जोकीहाट: बंगला टोला के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल, इलाज जारी
Jokihat, Araria | Nov 25, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंगला टोल के समीप बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया है।यह घटना सोमवार को ढाई बजे घटी है।