जोकीहाट: पूर्व सांसद सरफराज आलम ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों की समस्याएं सुनीं
Jokihat, Araria | Nov 26, 2024 पूर्व सांसद सरफराज आलम जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के नौवा ननकार,भेलागंज,हड़वा चौक व बलवा चौक पहुंचकर आमजनों की समस्याओं को सुना और हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया है। पूर्व सांसद सरफराज आलम मंगलवार को दोपहर 3बजे आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए थे।इस क्रम में ग्रामीणों ने बाढ़ आपदा का लाभ नहीं मिलने,फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलने का शिकायत किया है।