जोकीहाट: कुजरी गांव से बाइक चोरी, थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Jokihat, Araria | Nov 25, 2024 जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुजरी गांव वार्ड संख्या 1 से बाईक चोरी हो गई है ।इस बाबत बाइक मालिक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह प्राथमिकी सोमवार को 3 बजे दर्ज की गई है। बताया कि दरवाजे पर गाड़ी लगाकर आंगन गए थे। कुछ देर बाद जब दरवाजे पर आए तो गाड़ी उस जगह पर नहीं थी।काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी नहीं मिला।