लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में शारदीय खरीफ महा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कर्मशाला आयोजित।
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे शारदीय खरीफ महा अभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।कर्मशाला में उप विकास आयुक्त सुमित एडीएम नीरज कुमार जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला स्तर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं करमी मौजूद रहे।