घाटमपुर: बंबूराहा गांव में नून नदी के रपटा पुल पर चप्पल पकड़ने के प्रयास में जीजा और साला बह गए
घाटमपुर के बंबूराहा गांव में नून नदी के रपटा पुल पर चप्पल पकड़ने के प्रयास में मनोज और उसके जीजा पारुल नदी में बह गए।जीजा पारुल आगे जाकर झाड़ियों में फंस गए जिन्हें बचा लिया गया।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया रविवार देर रात को घटना हुई।मनोज की तलाश के लिए सुबह से ही पुलिस टीम लगा दी गई है।पुल पर बाउंड्री नहीं है जिसकी वजह से हादसा हो जाता है।