धमतरी: जिला परिवहन कार्यालय में की गई स्कूल बसों की जांच, कमियों को दूर करने दिए गए निर्देश
18 जून से धमतरी में स्कूल खुलने वाला है।वही स्कूल खुलने से पहले जिला परिवहन विभाग ने परिवहन आयुक्त व कलेक्टर धमतरी के निर्देश पर स्कूल बसों का जांच किया गया। जिला परिवहन अधिकारी एम ए मुजाहिद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बसों में जीपीएस, अग्नि समन यंत्र, वाहनों के कागजात जांच की गई। जांच के दौरान मिले कमियांं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए है।