धमतरी: नगर निगम कार्यालय में महापौर व आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर शहर विकास में गति लाने दिए दिशा निर्देश
धमतरी शहर के विभिन्न कार्यों में गति लाने महापौर विजय देवांगन, आयुक्त विनय पोयाम ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।और पुराने जितने भी काम प्रगति पर है उन सभी कार्यों में तेजी लाने कहा। साथ ही जो काम चालू करके कुछ कारणो से बंद है उस काम को भी तत्काल चालू करवाने कहा। इसके अलावा जो काम चालू नहीं किया गया है तत्काल चालू करने ठेकेदारों को नोटिस देने कहा।