धमतरी: सोरिद वार्ड स्थित एक निजी स्कूल व्दारा शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण के नगर निगम ने जेसीबी से तोड़ा
नगर निगम धमतरी में पदस्थ सहायक अभियंता महेन्द्र जगत ने बताया कि सोरिद वार्ड स्थित मॉडल स्कूल व्दारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्माण किया गया था। जिसे तोड़ने दो माह पूर्व नगर निगम अमला स्कूल पहुंचा था। लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण स्वंय हटाने समय लिया गया था। उसके बाद भी स्कूल प्रबंधन व्दारा अतिक्रमण नही हटाया गया।