धमतरी: जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल धमतरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों व समाज प्रमुखों व्दारा बढ़ चढ़कर रक्तदान कर लोगों को भी जरूरतमंदों को रक्तदान करने प्रेरित किया गया। वही रक्तदाताओं का धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक रंजना साहू और स्वास्थ्य विभाग व्दारा सम्मानित किया गया।