धमतरी: धमतरी पुलिस द्वारा कोतवाली सभाकक्ष में यातायात की समस्या व समय सारणी को लेकर व्यापारी संघ की ली बैठक
एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर डीएसपी मणिशंकर चन्द्रा और डीएसपी नेहा पवार द्वारा शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर कोतवाली सभाकक्ष में व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई थी।बैठक के दौरान विभिन्न एजेंडा में चर्चा की गई।दुकान के सामानों का लोडिंग-अनलोडिंग रात्रि 10 बजे से सुबह 9 बजे तक ही करें।रात्रि 11 बजे के बाद दुकानों को बंद करें।