धमतरी: इण्डोर स्टेडियम में आयोजित नजूल शिविर में की गई ₹61 हजार 738 की वसूली
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार धमतरी नगर क्षेत्र के अंतर्गत विविध वसूली के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है।इण्डोर स्टेडियम में आयोजित शिविर में कुल 3 लाख 66 हजार 447 रूपये की वसूली की जानी थी, जिसमें से 61 हजार 738 रूपये की वसूली की गई। गौरतलब है कि एकलव्य खेल परिसर में आगामी 21 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा।