कटियार हेल्थ सेंटर का शुभारंभ, विशाल भंडारे का आयोजन
.
#हरदोई: शहर के लखनऊ चुंगी के निकट शनिवार को कटियार हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर अस्पताल परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया गया तथा श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सेंटर के संचालक डॉ. संदीप कटियार ने बताया कि कटियार हेल्थ सेंटर के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य लोग और शुभचिंतक उपस्थित रहे। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। स्थानीय लोगों ने नए स्वास्थ्य केंद्र के खुलने को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026