कोंडागांव: ग्राम बफना में तालाब में घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक चालक की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है बफना स्थित तालाब में आज सुबह बाइक समेत एक व्यक्ति की लाश पाई गई है। जिसकी सूचना क्षेत्र के ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली पहुंच कर दी है। वहीं मृतक की पहचान चिखलपुटी निवासी 40वर्षीय प्रभुदास मानिकपुरी के रूप में की गई है।मामले पर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने दी जानकारी।