कोंडागांव: बस्तर सांसद महेश कश्यप का हुआ प्रथम नगर आगमन, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोंडागांव ने लड्डुओं से तौलकर किया स्वागत
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बस्तर सांसद के रूप में सांसद महेश कश्यप का आज दोपहर कोंडागांव में प्रथम आगमन हुआ। वहीं उनकी प्रथम नगर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने स्थानीय बस स्टैंड में आतिशबाजी और फूल माले के साथ उनका भव्य स्वागत किया है। वहीं स्थानीय बस स्टैंड में सांसद महेश कश्यप को लड्डूओ से तौल कर उनका अभिनंदन किया गया।