कोंडागांव: कोंडागांव में आयोजित संत समागम समारोह को लेकर कबीर पंथ अनुयायियों ने कोंडागांव नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित सदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहब तीन दिवसीय संत समागम समारोह में कोंडागांव जिला सहित छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं मध्य प्रदेश से सैकड़ो की संख्या में कबीर पंथ अनुयाई एवम श्रद्धालू शामिल हुए हैं। वहीं आज बुधवार को कोंडागांव नगर में कबीर पंथ अनुयायियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।