पथरगामा: पथरगामा में चार बच्चों की मां 18 वर्षीय युवक के साथ फरार
प्रखंड के पिपरा गांव निवासी राजेंद्र सोरेन ने अपने 18 वर्षीय पुत्र सीमेन सोरेन की बरामदगी को लेकर पथरगामा थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 जुलाई को राजाभीठा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सरोज टुडू जो चार बच्चे की मां है वह 18 वर्षीय युवक के साथ फरार हो गई है। काफी खोजबीन के बाद दोनों का पता नहीं चला।