हरसूद: हरियाली अमावस्या पर गायत्री परिजनों ने चेतना केंद्र पर किया पौधारोपण
Harsud, Khandwa | Aug 12, 2026 बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर गायत्री परिजन जनों द्वारा चारखेड़ा मार्ग पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर पौधारोपण किया गया। बुधवार सुबह सवा 11 बजे के लगभग गायत्री परिवार शाखा नया हरसूद छनेरा द्वारा गायत्री चेतना केंद्र पर पौधारोपण का आयोजन किया गया था।