उत्तराखंड में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल, कल दिल्ली से लौट रहे हैं पूर्व सीएम हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कभी-कभी कर्तव्य जिंदगी से भी बड़ा हो जाता है और जब उसके साथ स्वाभिमान जुड़ जाए, तो संघर्ष के लिए हर परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि उनकी 60 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की पूंजी को दागदार करने का प्रयास किया गया है। अस्वस्थता के कारण घर पर रहने के बावजूद वे अब उत्तराखंड लौटकर अपने लोगों के बीच पहुंचेंगे।
रावत ने कहा कि वे सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करेंगे, इसके बाद हरिद्वार और देहरादून में अपने लोगों के बीच जाएंगे। सामर्थ्य रही तो इस अभियान को कुमाऊं तक भी ले जाएंगे।
#HarishRawat #Uttarakhand #Swabhiman #Kartavya #Uttarakhandiyat #Congress #UttarakhandPolitics #pahadsamachar